जनसेवक विजय स्वामी के जन्मदिवस पर निकली विशाल नशा मुक्ति वाहन रैली, प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा (राहुल शर्मा): जनसेवक विजय स्वामी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को क्षेत्र में विशाल नशा मुक्ति वाहन रैली, जनाशीर्वाद समारोह व प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया और समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

*वाहन रैली से दिया नशा मुक्ति का संदेश*  

सुबह नशा मुक्ति वाहन रैली को मुख्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकली यह रैली मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर "नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो", "नशा मुक्त समाज-खुशहाल राजस्थान" जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया।

*मुख्य अतिथियों ने की पहल की सराहना*  

समारोह के मुख्य अतिथि विराट नगर विधायक कुलदीप धनखड़ ने कहा कि "विजय स्वामी द्वारा जन्मदिन पर नशा मुक्ति जैसा पुनीत कार्य सराहनीय है। युवा पीढ़ी को बचाने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं।" शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा ने कहा कि नशा परिवार और समाज को तोड़ता है। उन्होंने विजय स्वामी की इस मुहिम को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया। 

*प्रतिभाओं का हुआ सम्मान*  

जनाशीर्वाद समारोह में क्षेत्र की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, खेल, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। विजय स्वामी ने कहा कि "समाज का असली विकास तभी होगा जब हम नशे से दूर रहकर अपनी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाएंगे।"
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। समापन पर सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!