पवन शर्मा जवानपुरा ने वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी व सांसद घनश्याम तिवाड़ी से की मुलाकात

AYUSH ANTIMA
By -
0


विराट नगर (राहुल शर्मा): विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा जवानपुरा ने शनिवार को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी से शिष्टाचार मुलाकात कर विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।

*फाउंडेशन के कार्यों से कराया अवगत*  

पवन शर्मा ने स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा राजस्थान में चलाए जा रहे सामाजिक सरोकारों के अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। 

*जन जागरण अभियान की दी जानकारी*  

शर्मा ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा देशभर में चलाए जा रहे जन जागरण अभियान की भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने समान नागरिक कानून और सभी के लिए समान शिक्षा नीति लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी और कहा कि देश के विकास और सामाजिक समरसता के लिए ये दोनों कानून बेहद जरूरी हैं।

*अरुण चतुर्वेदी ने की सराहना*  

वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में जनजागरण और जरूरतमंदों की मदद जैसे कार्य बेहद आवश्यक हैं। ऐसे सामाजिक संगठन सरकार और समाज के बीच सेतु का काम करते हैं। उन्होंने फाउंडेशन के प्रयासों को अनुकरणीय बताया। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने भी संगठन की गतिविधियों को सराहा और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!