प्रागपुरा में सर्विस लेन पर खड़े ट्रोले में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

AYUSH ANTIMA
By -
0

प्रागपुरा (राहुल शर्मा): दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रागपुरा कस्बे के पास बुधवार दोपहर सर्विस लेन पर खड़े एक ट्रोले में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ड्राइवर गाड़ी में मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग की ऊंची लपटें देख हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

*पाथरेड़ी पुलिया के पास हुआ हादसा*  

जानकारी के अनुसार दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा ट्रोला पाथरेड़ी पुलिया के पास सर्विस लेन पर खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से ट्रोले के केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे ट्रोले को अपनी चपेट में ले लिया।

*हाईवे पर मचा हड़कंप*  

आग की लपटें और काला धुआं दूर से दिखाई देने लगा, जिससे हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रागपुरा थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

*कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग*  

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक ट्रोले का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हादसे के दौरान ड्राइवर के केबिन में न होने से जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए ट्रोले को साइड में करवाकर यातायात सुचारू कराया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!