किसान की मौत पर बासनी में फूटा गुस्सा: आरोपियों की गिरफ्तारी तक अड़े ग्रामीण, सड़क जाम कर प्रशासन को दी खुली चुनौती

AYUSH ANTIMA
By -
0



मुंडावर (जयबीर सिंह): क्षेत्र के गांव बासनी में 60 वर्षीय किसान बृजकिशोर योगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर किशनगढ़बास डीएसपी लालसिंह यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। डीएसपी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सुचारू हो गया। परिजनों के अनुसार गांव निवासी राकेश उर्फ टिंकू और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश एवं घांसे-कूड़ा डालने के विवाद को लेकर किसान बृजकिशोर योगी के साथ मारपीट की। आरोप है कि पहले उन्हें बाइक से गिराया गया और फिर लात-घूंसों से हमला किया गया। गंभीर हालत में उन्हें मुंडावर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 *पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार* 

थाना प्रभारी मोहर सिंह मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!