कोटकासिम (जयबीर सिंह): राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित मांगलिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रमों की शुरुआत ग्राम सानोदा से हुई, जहां उन्होंने एक कार्यकर्ता के निवास पर आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके पश्चात ग्राम डिगली में आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल हुए। वहीं ग्राम देवीचिका में विजय सिंह चौधरी के यहां आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया। इसके बाद यादव ग्राम हाजनाका पहुंचे, जहां नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। मंदिर में शिव परिवार की स्थापना की गई तथा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा प्रत्येक गांव का समुचित विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। ग्राम हाजनाका में ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने विद्यालय की चारदीवारी निर्माण की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान गांव के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विभिन्न मांगलिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव
By -
June 17, 2026
0
Tags: