स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त होने पर शंकर लाल शर्मा एवं राधेश्याम सैनी का किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) राजस्थान सरकार के ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता द्वारा भाजपा नेता एवं नवलगढ़ के गौ विधायक शंकर लाल शर्मा को डूंडलोद नगर पालिका क्षेत्र का प्रभारी एवं राधेश्याम सैनी (पूर्व सरपंच) को सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर गोयनका स्कूल के पूर्व सहपाठी समूह के सौजन्य से कस्बेवासियों की तरफ से यहां के सामुदायिक भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षाविद डॉक्टर केडी यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डूंडलोद विद्यापीठ के सचिव मुकेश पारीक एवं डूंडलोद नगर पालिका के कार्यवाहक सफाई निरीक्षक प्रेम कुमार सैनी बतौर विशिष्ट अतिथि मंचस्थ थे। इस अवसर पर शंकर लाल शर्मा एवं राधेश्याम सैनी का अतिथियों एवं कस्बे के प्रबुद्धजनों द्वारा सुमन माल, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ ने सम्मान स्वरूप दोनों को पौधा भेंट किया। वक्ताओं ने विश्वास प्रकट किया कि उनकी नियुक्ति से डूंडलोद नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने के साथ ही अन्य विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में शंकर लाल शर्मा एवं राधेश्याम सैनी ने कहा कि हम आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सभी के सहयोग से डूंडलोद नगर पालिका को सफाई एवं विकास के अन्य क्षेत्रों में राज्य की आदर्श नगर पालिका बनाने की दिशा में सतत कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन सुरेश नुवावाला ने किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र भूत, हुसैन खान, भीम सिंह, बसंत कानोडिया, हाजी रफीक, हाजी इशाक, मोहम्मद आरिफ, सत्तू सिंह उदावत, अयूब ठेकेदार, महेश बडगूजर, मदन स्वामी, उमेश मिश्रा, शेर सिंह धाबाई, मनोहर लाल सैनी, ललित अग्रवाल, किशन सिंह उदावत, सीताराम सैनी, नरेश टेलर, रघुवीर सैनी, दिनेश मेढ़, मनोज टेलर, सुभाष खंडेलवाल, महेश भादुपोता, दौलत गढ़वाल, सुरेश सैनी एवं मनोज स्वामी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!