श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शुक्रवार रात हिम्मतासर में आयोजित तेजाजी जागरण में शामिल होने के लिए जयपुर से रवाना हुए। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ और बिग्गा गांव में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान धोरा के निकट हाईवे पर एक होटल के सामने डीजे की धुन पर तेजाजी के जयकारे और हनुमान के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने बेनीवाल का स्वागत किया। पार्टी जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला, डॉ.विवेक माचरा, शहर अध्यक्ष जावेद, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष मनोज जाखड़, बीरबल तर्ड, मोहन पूनियां सहित क्षेत्र भर से रालोपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने बेनीवाल को साफा पहनाया और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को नए सदस्य पार्टी से जोड़ने और आमजन के हित में काम करने की प्रेरणा दी।
बिग्गा में उमड़ा जन सैलाब: हिम्मतासर तेजाजी जागरण के लिए निकले हनुमान बेनीवाल का जोरदार स्वागत
By -
June 20, 2026
0
Tags: