अवैध जिप्सम खनन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले के बज्जू स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बज्जू तेजपुरा परिसर में अवैध जिप्सम खनन और परिवहन के मामले में बज्जू पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पहले एक जेसीबी मशीन और जिप्सम से भरा एक डंपर जब्त किया था। पुलिस थाना बज्जू के थानाधिकारी जगदीश पांडर के नेतृत्व में गठित टीम ने डंपर चालक जसराज पुत्र जीवणराम बिश्नोई (42), निवासी ननेऊ, थाना जांबा, जिला फलोदी और जेसीबी चालक भागीरथ पुत्र राजेन्द्र नायक (27), निवासी राववाला, थाना रणजीतपुरा, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।यह मामला 13 जून 2026 को सामने आया, जब पुलिस को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बज्जू तेजपुरा परिसर में अवैध खनन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जिप्सम से भरे डंपर तथा जेसीबी मशीन को जब्त कर थाना परिसर ले आई। इसके बाद तहसीलदार मदन सिंह यादव, थानाधिकारी जगदीश पांडर और खनि कार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!