पद्मश्री महंत बैजनाथ महाराज को संत समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चंचलनाथ टीला आश्रम में शेखावाटी के विख्यात संत एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत महंत बैजनाथ महाराज के ब्रह्मलीन होने पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज के सानिध्य में भजन-कीर्तन, पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्पन्न हुआ। संत समाज एवं सर्व समाज के लोगों ने महंत बैजनाथ महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गौरतलब है कि लक्ष्मणगढ़ स्थित श्रद्धानाथ आश्रम के महंत बैजनाथ महाराज को वर्ष 2024 में आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1935 में जन्मे महंत बैजनाथ महाराज 90 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हो गए। उनके निधन से संत समाज, नाथ संप्रदाय एवं शेखावाटी क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस अवसर पर पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज ने कहा कि महंत बैजनाथ महाराज 32 मान धूनी के संत, संस्कृत व्याकरण के प्रकांड विद्वान, सरल एवं विनम्र व्यक्तित्व के धनी तथा आध्यात्मिक चेतना के प्रेरणास्रोत थे। उनका संपूर्ण जीवन संत परंपरा के आदर्शों एवं मानवीय मूल्यों को समर्पित रहा। उनके ब्रह्मलीन होने से नाथ संप्रदाय एवं शेखावाटी क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। संत विचारनाथ महाराज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महंत बैजनाथ महाराज ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा, गौ-सेवा, संस्कृत भाषा के संरक्षण तथा आध्यात्मिक जागरण के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
अभयनाथ महाराज, रामगोपाल महमिया, शिवचरण पुरोहित, चन्द्रप्रकाश धूपिया, पवन पुजारी, लॉयंस क्लब अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत, महेश बसावतिया, प्रदीप सैनी पार्षद, शिवकुमार जांगिड़ एवं एडवोकेट सुशील जोशी सहित वक्ताओं ने महंत बैजनाथ महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि पद्मश्री जैसे सम्मान प्राप्त करने के बाद भी वे सदैव विनम्र, सहज और जमीन से जुड़े रहे। उनका निधन एक युग के अवसान के समान है।
श्रद्धांजलि सभा में सुशील बाक्याण, दीपक मोदी, अमरनाथ जांगिड़, गोपाल कृष्ण गुप्ता, नरेंद्र व्यास, एडवोकेट नीरज शर्मा, गोपी पुरोहित, कांतिप्रसाद ढंड, पवन ढाणीवाला, देवकीनंदन वर्मा, विनोद पुरोहित, गणपत नाथ महाराज, विजय सैनी पार्षद, रमेश चौमाल, अमृत जोशी, राकेश व्यास, विमल सैनी, भानी सैनी, लीलाधर पुरोहित, राजकुमार बेरवाल, राजेश शर्मा, नटवर चौधरी (चूरू), शंभूदयाल पुरोहित सहित बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभा के अंत में सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत संत को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उपस्थित जनसमूह ने महंत बैजनाथ महाराज को महान संत, विद्वान, समाजसेवी एवं भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के सशक्त प्रतिनिधि के रूप में स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!