राजस्थान हॉस्पिटल में आज आयोजित होगा योग काउंटडाउन कार्यक्रम

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे देशव्यापी योग काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 14 जून 2026 को राजस्थान हॉस्पिटल (RHL), जयपुर में भव्य योग काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
 कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य कल्याण इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज़ (SKINYS) द्वारा मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग (MDNIY), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा होंगे। विशिष्ट अतिथियों में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (NIA) के कुलपति प्रो.संजीव शर्मा तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रोहिल्ला शामिल होंगे। कल्याण ग्रुप एवं राजस्थान हॉस्पिटल (RHL) के चेयरमैन डॉ.एसएस अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों द्वारा योगाभ्यास, स्वास्थ्य संरक्षण एवं योग के वैज्ञानिक महत्व पर विशेष जानकारी दी जाएगी। राजस्थान हॉस्पिटल परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में चिकित्सक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिला समूह, योग प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर योग को जन-आंदोलन बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम प्रातः 6:30 बजे राजस्थान हॉस्पिटल (RHL), मिलाप नगर, जेएलएन मार्ग, जयपुर में प्रारंभ होगा। इस अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास के साथ स्वस्थ एवं निरोगी भारत के निर्माण का संदेश दिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!