निवाई (लालचंद माली): टोंक में राजपूत समाज के दो युवकों पर जानलेवा हमला करने से अधिवक्ताओं एवं राजपूत समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करके कठोर कार्रवाई करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। एडवोकेट तेजभंवर सिंह राठौड़, एडवोकेट रणजीत सिंह राजावत, एडवोकेट नारायण सिंह राजावत, कौशलेंद्र सिंह राजावत, करण सिंह राजावत, नगेंद्र सिंह राजावत, चेतन स्वामी, नरेन्द्रbकुमार शर्मा व विशाल कुमार सहित राजपूत समाज के कई लोगों ने बताया कि टोंक में विजय सिंह व उनके भतीजे राजन सिंह पर आरोपी सफीक व अन्नू तसेरा व अन्य उनके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे विजय सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जो अभी वेंटिलेटर पर जिदंगी और मौत से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले सभी आरोपी खुल्लेआम घूम रहे हैं। पुलिस द्वारा अभी तक घटना के एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिससे राजपूत समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने घटना के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करवाने एवं कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
3/related/default