ग्राम पंचायत शिविर में रानीवाड़ा की विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): स्थानीय ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान प्रशासक जेठी देवी राणा, निवर्तमान उपसरपंच अलका भाना राम बोहरा एवं ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कस्बे की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में रानीवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या का उल्लेख करते हुए सीवरेज लाइन की स्वीकृति दिलाकर स्थायी समाधान करवाने की मांग की गई। इसके अलावा विद्युत व्यवस्था में सुधार कर किसी एक स्थान पर फॉल्ट होने पर पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होने की व्यवस्था करने की मांग उठाई गई। ग्रामीणों ने नर्मदा परियोजना के तहत ढाणियों तक पाइपलाइन एवं नल कनेक्शन उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायत पुनर्गठन के दौरान हटाए गए पात्र परिवारों के जॉब कार्ड पुनः बनाने तथा अधिक श्रमिक संख्या को देखते हुए विभिन्न निर्माण कार्य स्वीकृत कराने की मांग भी रखी। ज्ञापन में राज्य राजमार्गों पर हो रहे अतिक्रमण एवं निर्माण कार्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा रानीवाड़ा में नशीले पदार्थों की बिक्री एवं सेवन पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने जनहित से जुड़ी इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!