नवनियुक्त उपखंड अधिकारी किरण पाल का अखिल भारत हिन्दू महासभा ने किया स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा, झुंझुनूं जिला इकाई द्वारा चिड़ावा की नवनियुक्त उपखंड अधिकारी (एसडीएम) किरण पाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा चिड़ावा की विश्व प्रसिद्ध पेड़ा मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। जिला संगठन महामंत्री प्रभाती लाल योगी ने कहा कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के समन्वय से क्षेत्र में न्याय, अमन-चैन तथा जनसुविधाओं के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने उपखंड अधिकारी किरण पाल को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल के सफल एवं जनहितकारी रहने की कामना की। कार्यक्रम में संगठन के सुनील टेलर, सुभाषचंद्र पंवार, हरीश केड़िया, अविनाश,मंजीत पार्षद, गुलजारीलाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला सदस्यों में प्रदेश मंत्री बलकेश देवी, रेखा पांडे, पिंकी सैनी, सुमन कटेवा, ख्याति केड़िया, पूजा, किरण, माया देवी, रेनू एवं विजयलक्ष्मी मंजु वर्मा सहित अन्य सदस्याओं ने भी उपखंड अधिकारी का स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रशासन एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!