गंगा दशहरा के अवसर पर पंचदेव मंदिर में श्री बाबा गंगाराम महोत्सव आज

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री पंचदेव मंदिर- बाबा गंगाराम धाम में बुधवार, 24 जून को आयोजित विराट श्री बाबा गंगाराम महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत् सज्जा एवं पताकाओं से सजाया गया है। इस अवसर पर भजन संध्या, सामूहिक अमृतवाणी-पाठ एवं दर्शन पूजन के कार्यक्रम होंगें। कोलकाता से आये कारीगरों द्वारा त्रिपुरा के बांस, थर्मोकोल, फाइबर, मोती तथा बैंगलोर कोलकाता एवं इम्पोर्टेड फूलों से गर्भ-गृह एवं पुरे मंदिर परिसर को भव्य और अद्भुत रूप से सजाया गया है। गंगा दशहरा के उपलक्ष पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भक्तगण पधारे हैं. विशेष रूप से कोलकता, सूरत, मुंबई, पूना, नासिक, बेंगलोर, इंदौर, कोटा, कानपुर, मुजफ्फरपुर, राउरकेला, हेदराबाद इत्यादि स्थानों से बड़ी संख्या में भक्तगण आये है। इसके अलावा जिले भर से एवं स्थानीय भक्त गण भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला पूरे दिन चलेगा और मंदिर के पट पूरे दिन खुले रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्टी श्री अनिल कुमार मोदी द्वारा विद्वान पंडितों के सनिध्य में अभिषेक एवं सहस्त्रार्चन से किया जाएगा। तत्पश्चात प्रातः 8-00 बजे से विश्व शांति हेतु बाबा गंगाराम अमृतवाणी का संगीतमय सामूहिक पाठ का कार्यक्रम होगा. जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण भाग लेंगे। शाम 4-00 बजे से मंदिर प्रांगन में भजन संध्या होगी, जिसमे जयपुर के श्री गोविन्द शर्मा एवं निशा दत्त, मुंबई के राकेश बावलिया के अलावा स्थानीय कलाकार भी भजन प्रस्तुत करंगें। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मकराना के सफ़ेद संगमरमर से नवनिर्मित आशीर्वाद मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। इस मंदिर की कलात्मकता एवं वास्तु शिल्प को देखने दूर-दूर से लोग पधारते है। उत्सव में बाबा के भजनों का नया एल्बम भी ऑनलाइन जारी किया जायेगा।
श्री पंचदेव मंदिर की स्थापना ‘गंगा दशहरा’ के दिन बाबा के अनन्य आराधक भक्त शिरोमणि श्री देवकीनंदन एवं परम् आराधिका माता गायत्री देवी द्वारा सन 1975 में की गयी थी। उन्होंने अपने त्याग, तपस्या एवं भक्ति से इस मंदिर को लाखों भक्तों की श्रद्धा का केंद्र बना दिया। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को आयोजित उक्त महोत्सव में श्रद्धालू भक्तगण बाबा के दरबार में पूजा अर्चना करते हुये अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करतें हैं। जो भी सच्चे मन से बाबा को ध्याता है, उसकी मनोकामनाएं बाबा अवश्य पूरी करतें हैं। महोत्सव को सफल बनाने के लिए बाबा गंगाराम सेवा समिती के कार्यकर्ता पूरी तरह से तत्पर है। मंदिर परिसर में पूछताछ हेतु अस्थायी कार्यालय स्थापित किया गया है। मंदिर का साहित्य एवं पावन ‘रज’ के वितरण की व्यवस्था भी की गई है ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!