सीए परीक्षा में चिड़ावा के चार होनहार सफल: अग्रवाल समाज ने दी बधाई

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): देशभर में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा आयोजित करने वाली इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा गुरुवार को घोषित परिणाम में चिड़ावा के अग्रवाल समाज के चार होनहारों ने सफलता हासिल कर परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही परिजनों और समाजजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। सीए परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी अशोक गोयल की बेटी रिया गोयल, साउंड सिस्टम संचालक सुशील फतेहपुरिया की बेटी वंशिका फतेहपुरिया, वापी प्रवासी विमल केडिया के बेटे अर्पित केडिया, सूरत प्रवासी मिठाई व्यवसायी सुनिल केडिया खरातिका के बेटे प्रियांशु केडिया शामिल है। इन प्रतिभाओं की सफलता पर अग्रवाल समाज में हर्ष का माहौल है। अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदर प्रसाद हिम्मतरामका, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मालानी, युवा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अनुज भगेरिया, वरिष्ठ व्यवसायी रमेश गाडिया एवं अन्य समाज के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। 
समाजजनों ने कहा कि इन युवाओं ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। समाज के लोगों ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने पेशेवर जीवन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!