सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक के निर्देशानुसार करौली जिला कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कार्यकारिणी घोषित की गई है। कार्यकारिणी में 5 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 15 सचिव, एक प्रवक्ता व एक सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्ति दी है। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश मीना, सत्येन्द्र चौधरी (शानू), लवकुश मीना, लखन पौडवाल, सोनू शर्मा एवं महासचिव पद पर सौरभ चौधरी, दाऊद अली, डॉ.भूरसिंह, अमृत मीना लांगरा, गौरव सिंह, विष्णु मुंडरी, सुनील मीना महस्वा, नाजरीन शाह को नियुक्ति दी है। इसी तरह सचिव पद पर दशरथ योगी, मोहित मीना, संजू योगी, जुबेर खान, विश्वेन्द्र डागुर, लोकेश फौजी, शुभसाधन मीना, सतीश कुमार मीना, विक्रम अटकोली, जगवेन्द्र जारेड़ा, अनन्तराम मीना, उमेश शर्मा, लवकेश मीना, वर्षा फ़ौजदार, नगीना बानो को नियुक्त किया है। कार्यकारिणी में भूपेंद्र लहकोडिया को प्रवक्ता एवं प्रमोद चौधरी उर्फ पिंटू को सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्ति दी। जिला अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कार्यकारिणी के नवनियुक्त सभी पदाधिकारीयों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर संगठन हित में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
3/related/default