बंशीपुरा से कायम नगर जाने वाले रास्ते से हटाया अतिक्रमण: ग्रेवल सड़क का निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गांव बंशीपुरा से कायम नगर के रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को उपखण्ड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में 4 जेसीबी मशीनों से हटाया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। तहसीलदार नरेश गुर्जर ने बताया कि जिला कलेक्टर टीना डाबी द्वारा की गई जनसुनवाई में प्राप्त परिवाद के निस्तारण के तहत गांव बंशीपुरा की सिवाय चक भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर उपखण्ड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़, पुलिस उप अधीक्षक रविप्रकाश शर्मा मय पुलिस जाब्ते के साथ आदेशानुसार सर्वे टीम द्वारा मौके पर बंशीपुरा से कायम नगर जाने वाले रास्ते का पुख्ता निशानात से सीमांकन कर रास्ते का निशानाद करवाया गया। यह रास्ता सिवायचक भूमि एवं डोटेड रास्ते के रूप में मौके पर कदीमी समय से आवागमन के उपयोग में आ रहा है, जिस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा डामरीकरण सड़क बनवाया जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित भूमि पर दोनों ओर विलायती बबूल, कच्ची मिट्टी की डोल एवं तारबंदी करके अतिक्रमण करने के कारण ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध करवाई गई 4 जेसीबी मशीनों से रास्ते की भूमि का अतिक्रमण हटवाया गया और सडक निर्माण करवाने के लिए भूमि को पूरी तरह खाली करवाया गया है। उक्त भूमि पर मौके पर ही ट्रैक्टर ट्राॅलियों से ग्रेवल मिट्टी डलवाई गई, जिसका जेसीबी मशीनों से समतलीकरण कर मौके पर ही ग्रेवल रोड बनवाई गई। यह सम्पूर्ण कार्यवाही बेहद शान्तिप्रिय ढंग से सम्पन्न हुई। इसके बाद मौका पर्चा मौके पर ही पढ़कर सुनाया गया एवं उपस्थित लोगों के हस्ताक्षर करवाए गए। इस अवसर पर प्रशासक नितेशा मीणा, नायब तहसीलदार छीतरमल मीणा, गिरदावर जगदीश स्वामी, दिनेश मीणा, भूपेंद्र, देवेन्द्र, हिम्मत सिंह, सुखराम, मुकेश, रामकिशन व बुद्धराम सहित कई अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!