लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने सफाई और पक्षी सेवा कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (सुभाष मिश्रा): पर्यावरण संरक्षण और जीव दया के संकल्प के साथ 'लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, चिड़ावा' द्वारा बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने न केवल स्वच्छता का संदेश दिया, बल्कि मूक पक्षियों और बेसहारा पशुओं के लिए दाने-पानी की व्यवस्था भी की। ट्रस्ट द्वारा पूर्व में गोद लिए गए मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए बेसहारा पशुओं के पानी पीने की खेळ (कुंड) और उसके आस-पास के पूरे परिसर की गहन सफाई की गई। पानी की खेळ को पूरी तरह साफ कर स्वच्छ पानी से धोया गया, ताकि वहाँ मक्खी-मच्छर न पनपें और मूक पशुओं को पीने के लिए शुद्ध पानी मिल सके। भीषण गर्मी से बेहाल पक्षियों को राहत देने के लिए ट्रस्ट द्वारा पूर्व में लगाए गए परिंडों में ठंडे पानी और दाने की पुख्ता व्यवस्था की, ताकि इस तपती धूप में पक्षियों को भोजन-पानी के लिए भटकना न पड़े। इस पुनीत कार्य और सफाई अभियान में ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। इस अवसर पर तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा, सुभाष मिश्रा, मुकेश शर्मा, शक्ति सिंह, पप्पू सोनी, लीलाधर सोनी सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाई।


*बॉक्स*
 
पर्यावरण दिवस मात्र एक दिन का औचित्य नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। ट्रस्ट ने आज से ही वृक्षारोपण अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली है। आगामी मानसून सीजन में चिड़ावा क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा: राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!