बीकानेर में कांग्रेस का धमाकेदार प्रदर्शन: 'न्याय की भीख' मांगने थाली-कटोरा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नेता, कहा - सोया प्रशासन जगाओ

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): पीबीएम अस्पताल में प्रसूता शारदा की मौत के मामले में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। पीबीएम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीबीएम से कलेक्ट्रेट तक जोरदार पैदल कूच किया। प्रदर्शन की सबसे खास बात रही कि नेता अपने हाथों में थाली-कटोरा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। नेताओं ने साफ कहा कि वे प्रसूता शारदा की मौत के मामले में न्याय की भीख मांगने आए हैं और कलेक्टर से पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग करेंगे। कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने प्रशासन को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा- "प्रशासन बिल्कुल सोया हुआ है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम हाथों में कटोरा लेकर प्रशासन को जगाने के लिए यहां पहुंचे हैं।" इस धमाकेदार पैदल कूच में शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, भंवरलाल कूकणा, आनंद जोशी, राजेंद्र बापेउ, सीताराम नायक, आनंद सिंह सोढ़ा, श्रीकृष्ण गोदारा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता शामिल हुए और पीबीएम में सुधार व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!