कोटपूतली (ईशाक खान): निकटवर्ती ग्राम पंचायत सुदरपुरा ढ़ाढ़ा के ग्राम खरिया गौर में सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में 14 जून, रविवार को विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के पास ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविर आयोजक नागेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत निरोगी और स्वस्थ रहे, इसी सेवा भावना के साथ इस शिविर का संकल्प लिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद ग्रामीणों से षिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में कृष्णा हॉस्पिटल के वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सकों की टीम अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेगी। शिविर में फिजिशियन डॉ.सतीश यादव गंभीर व सामान्य मौसमी बीमारियों का ईलाज करेंगे। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.युधिष्ठिर यादव हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच व परामर्श देंगे। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.पूनम यादव महिलाओं से जुड़ी बीमारियों और गर्भावस्था से संबंधित परामर्श प्रदान करेंगी। शिविर में मरीजों को मरीजों की निःषुल्क जांचे व निःषुल्क दवाईयां वितरित की जायेगी। ग्रामीणों की सुविधा के लिए शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रामीणों ने इस पुनीत कार्य के लिए सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है।
3/related/default