बीकानेर (मुकेश रामावत): भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में बुधवार को आपातकाल स्मृति दिवस पर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक को वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने संबोधित किया। लखावत ने कहा कि आज ही के दिन हिंदुस्तान में आपातकाल लागू हुआ था। उस दौरान सभी कानूनों को निलंबित कर दिया गया था। प्रतिपक्ष के नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया और बिना किसी ट्रायल के असंख्य लोगों को जेलों में रखा गया। लोकतंत्र में मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द हुआ तो कानून में संशोधन करके उसे बहाल करने के दुष्प्रयास हुए। उस समय अनेक लोगों की जबरदस्ती नसबंदी कर दी गई। बाद में हुए चुनाव में इंदिरा गांधी और परिवार के अन्य लोग हार गए। लखावत ने कहा कि "जिस कांग्रेस ने इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर दिया, उस कांग्रेस को अब बोलने का अधिकार नहीं है।" उन्होंने कहा कि देश की जनता को उस कृत्य के प्रति जागरूक करना और कार्यकर्ताओं को सावधान करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा संभाग कार्यालय में 'आपातकाल स्मृति' बैठक, लखावत बोले- कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का हक नहीं
By -
June 25, 2026
0
Tags: