बीकानेर (मुकेश रामावत): मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में लोन के नाम पर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। रामपुरा बस्ती गली नंबर 18 निवासी राधा देवी पत्नी विनोद कुमार ने एसपी कार्यालय में परिवाद देकर 3 लोगों पर रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। राधा देवी ने बताया कि साल 2016 में उन्होंने आरोपियों से 20 हजार रुपए का लोन लिया था, जिसे बाद में पूरा चुका दिया गया था। इसके बावजूद आरोपी विशना देवी पत्नी घनश्याम, घनश्याम तथा मनोज निवासी मुक्ताप्रसाद नगर उनसे बार-बार रुपए मांग रहे हैं। परिवादिया का आरोप है कि जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया। धमकी देकर आरोपी उससे अवैध वसूली करना चाहते हैं। पुलिस ने राधा देवी के परिवाद के आधार पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल लाखाराम को सौंपी गई है।
लोन चुका दिया फिर भी ब्लैकमेल: महिला को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली का प्रयास, 3 नामजद
By -
June 25, 2026
0
Tags: