सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ.अनिल शर्मा अनमोल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल थे, वहीं अध्यक्षता संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने की। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मंजू कुमारी ठोलिया उपस्थित रही। प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने बताया कि शिविर प्रभारी मनीषा सैनी के नेतृत्व में 22 मई से शुरु हुए अभिरुचि शिविर में कक्षा 6 से 8 की बेटियों के लिए शैक्षणिक सुदृढीकरण, कला एवं रचनात्मकता तथा खेल एवं शारीरिक शिक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभिरुचि शिविर में दक्ष प्रशिक्षक के रूप में रामेश्वर लाल बाकोलिया, गुलाब सिंह चेतीवाल, रंभा एवं रितु ने विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण दिया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सज्जन अग्रवाल के द्वारा समस्त बेटियों को मिठाई व एवं पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अनमोल द्वारा किया गया।
3/related/default