सेठ नेतराम मघराज राजकीय महिला महाविद्यालय में टिबडेवाल परिवार की ओर से शीतल जल की सौगात

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी सेठ नेतराम मघराज राजकीय महिला महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु एक बार फिर टिबडेवाल परिवार ने जनहित में बड़ा कदम उठाया है। भीषण गर्मी को देखते हुए महाविद्यालय परिसर में दो नए अत्याधुनिक वॉटर कूलर लगवाए गए हैं। सेठ नेतराम मघराज राजकीय महिला महाविद्यालय में 24 जून 2003 को टिबडेवाल परिवार द्वारा स्व. श्री पुरुषोत्तम लाल टिबडेवाला (सुपुत्र स्व. श्री रंगलाल टिबडेवाला) की पुण्य स्मृति में एक 'शीतल जल मंदिर' का निर्माण करवाया गया था।
*गरिमामयी उपस्थिति*
इस अवसर पर भामाशाह श्री विश्वनाथ टिबड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महाविद्यालय में शिक्षा का वातावरण बनाए रखने और छात्राओं की सुविधाओं में सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य रामकुमार सिंह, व्याख्याता, सुनीता एवं वाहन चालक रोहित सहित स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने टिबडेवाल परिवार के इस परोपकारी कार्य की सराहना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!