लखनऊ (देशबंधु जोशी): उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के नाम पर हो रहे एनकाउंटर अब न्याय का नहीं, बल्कि सवालों का विषय बन गए हैं। भरत तिवारी के एनकाउंटर की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। श्रीमती रागिनी अवस्थी
कार्यकारी अध्यक्ष सर्वजन सनातन पार्टी का पक्ष में कहा कि हमारी प्रमुख मांग अनुसार
* न्यायिक जांच की मांग: हम मांग करते हैं कि भरत तिवारी के एनकाउंटर की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए। एनकाउंटर असली था या फर्जी, ये जनता को पता चलना चाहिए।
* परिवार को न्याय: यदि एनकाउंटर नियमों के खिलाफ हुआ है तो पीड़ित परिवार को मुआवजा और दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो।
*ब्राह्मण-सवर्ण समाज में आक्रोश*
प्रदेश में लगातार एक विशेष वर्ग को टारगेट करके कार्रवाई की जा रही है। सनातन के नाम पर वोट लेने वाली सरकारें अब सवर्ण समाज के युवाओं का एनकाउंटर कर रही हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
श्रीमती अवस्थी ने कहा कि सर्वजन सनातन पार्टी कानून के राज की पक्षधर है, लेकिन कानून की आड़ में फर्जी एनकाउंटर कर युवाओं की हत्या करना बंद हो। यदि सरकार ने 7 दिन के भीतर निष्पक्ष जांच के आदेश नहीं दिए तो पार्टी की मातृशक्ति और युवा मोर्चा प्रदेश भर में आंदोलन करेगा। हम हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। सनातन समाज किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने देगा।