श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): शनिवार को संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में चौधरी कानाराम चोटिया पुत्र रामनारायण चोटिया एवं श्रीमती गंगा देवी धर्मपत्नी चौधरी कानाराम चोटिया, धीरदेसर चोटियान की स्मृति में निर्मित लाइब्रेरी का लोकार्पण परिवारजन एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, लुणाराम चोटिया, सहीराम आर्य, ईश्वरराम, राजेन्द्र कुमार, एडवोकेट बजरंग लाल चोटिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया ने कहा कि दानदाताओं एवं कर्मशील मैनेजमेंट के सहयोग से इस छात्रावास में हाइटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा का मजबुत आधार स्तम्भ तैयार हुआ है, जो भावी पीढ़ी के विकास के लिए आवश्यक था। महिया ने कहा समाज के दानदाता मैनेजमेंट कमेठी की पारदर्शिता पूर्ण प्रणाली एवं प्रभावी प्रबन्ध से प्रभावित है, साथ ही अल्प समय में ऐतिहासिक भवन के निर्माण से दानदाता अभिभूत है। मेनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष, छात्रावास विकास मे सदा रूचि रखने वाले एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी का आभार प्रकट करते हुए समाज के गौरवशाली इतिहास को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के प्रत्येक जन की संस्था में भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर बीकानेर छात्रावास ट्रष्ट के अध्यक्ष चेतराम थालोड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाराम चौधरी, पीआर गांधी, डॉ.विवेक माचरा, दीप्ति चौधरी ने संस्था के इस गौरवशाली इतिहास में योगदानकर्ताओं के योगदान को अनुकरणीय बताते हुए मजबूत शिक्षा व्यवस्था हेतु अपने विचार रखे। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए छात्रावास परिसर में अब तक किए गए कार्यों एवं प्रस्तावित कार्यो का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
चौधरी कानाराम चोटिया एवं गंगा देवी चोटिया की स्मृति में निर्मित आधुनिक सुविधायुक्त लाइब्रेरी का हुआ लोकार्पण
By -
June 27, 2026
0
Tags: