सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के गोखले मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर क्षेत्र स्थित गोखले मार्ग पर एक व्यावसायिक भवन में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि लगभग 10×12 फीट की दुकान के ऊपर बहुमंजिला (G+3) निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निर्माण स्थल नगर निगम (मानसरोवर जोन) के अधिकारियों की जानकारी में होने के बावजूद कार्य लगातार जारी है। लोगों ने मांग की है कि संबंधित भवन के स्वीकृत नक्शे, निर्माण अनुमति और नियमों की जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि जयपुर में अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों के विरुद्ध नगर निगम तथा अन्य एजेंसियों द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती रही है। हाल के वर्षों में मानसरोवर सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माणों को लेकर नोटिस, सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई है। अब स्थानीय नागरिक यह जानना चाहते हैं कि उक्त निर्माण कार्य नियमानुसार स्वीकृत है या नहीं। उनका सवाल है कि यदि निर्माण नियमों के अनुरूप नहीं है तो संबंधित अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई की जाएगी।
*पूछता है सांगानेर विधानसभा क्षेत्र का निवासी — आखिर इस निर्माण की जांच कौन करेगा: नगर निगम मानसरोवर जोन के उपायुक्त, आयुक्त या अन्य संबंधित विभाग*

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!