नारायणपुर: उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांदपुरी में श्मशान भूमि में विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर स्टैंड के खंभे लगाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली ग्रिड के पास स्थित श्मशान भूमि में बिना सहमति खंभे गाड़ दिए गए हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।इस दौरान ग्रामीण सेढाराम शर्मा, तेजाराम प्रजापत ने बताया कि श्मशान आस्था की जगह है, यहां निर्माण उचित नहीं है। विभाग को पहले ग्रामीणों से पूछना चाहिए था। ग्रामीणों ने प्रशासन से खंभे अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में विद्युत विभाग के एईएन नितिन गुप्ता ने बताया कि चांदपुरी 33/11 जीएसएस परिसर में अतिक्रमण हटाकर बाउंड्रीवाल बनाने के कोर्ट आदेश थे। उसी के तहत काम किया जा रहा था। ग्रामीणों की आपत्ति के बाद काम रोक दिया गया है। मौके पर सेढाराम शर्मा, तेजाराम प्रजापत, मामन सैन, हनुमान सहाय धानका, रोशन टेलर, महेंद्र शर्मा, नरसी स्वामी, विवेक वर्मा, मनीष शर्मा, लीलाराम स्वामी, दौलत सैन, युवा नेता राकेश दायमा, जनसेवक मनोहर बाल योगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपलब्ध रहे।
श्मशान भूमि में खंभे लगाने से ग्रामीण आक्रोशित, खंभे हटाने की मांग
By -
June 02, 2026
0
Tags: