वैभव गहलोत के जन्मदिन पर एनएसयूआई ने बांटे हाथ पंखे

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं जालौर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी वैभव गहलोत के जन्मदिन पर एनएसयूआई जालौर ने सेवा कार्य करते हुए आमजन को हाथ पंखे वितरित किए। जिला अध्यक्ष सुष्मिता गर्ग के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हाथ पंखे बांटकर लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया। सुष्मिता गर्ग ने कहा कि वैभव गहलोत युवा, शिक्षा और जनसेवा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। उनके जन्मदिन पर किया गया यह सेवा कार्य समाज के प्रति एनएसयूआई की सेवा भावना का प्रतीक है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वैभव गहलोत के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जयपाल सिंह सोलंकी, गणेश गुर्जर, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, विजेंद्र पवार, देसराज गुर्जर, सुनील यादव, प्रदीप आंकवा, महेंद्र सिंह और मीनाक्षी गर्ग सहित एनएसयूआई के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!