लेफ्टिनेंट बन गांव लौटे हेमन्त यादव का ग्रामीणों ने किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0

मुंडावर (संदीप भारद्वाज): समीपवर्ती ग्राम पंचायत जालावास में लेफ्टिनेंट बनकर गांव पहुंचने पर हेमन्त यादव का गाजे-बाजे एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। हेमन्त यादव को मोलावास से ही डीजे के साथ नाचते गाते हुए मंदिर बाबा मैड़ावाले में लाया गया, जहां पर लेफ्टिनेंट हेमन्त यादव ने बाबा के दर पर धोक लगाई। बाबा के धोक लगाने के बाद ग्रामीणों ने लेफ्टिनेंट हेमंत यादव, दादा एवं पिताजी का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान करने के बाद सवामणी में दाल बाटी चूरमा का प्रसाद वितरित किया गया।विदित रहे हेमन्त यादव अपने परिवार की चौथी पीढ़ी है, जो देश सेवा के लिए सेना में गए हैं। हेमंत के परदादा तोताराम भी कुमाऊ रेजिमेंट मे थे, दादा सेवानिवृत सूबेदार जगदीश प्रसाद, पिताजी सुबेदार अशोक यादव सेना में सेवारत हैं। इस दौरान सरपंच विद्या सागर यादव फौलादपुर, सरपंच अजीत यादव, पूर्व सरपंच सुन्दर लाल मिश्रा, पूर्व सरपंच रतन लाल यादव, पूर्व सरपंच नरेन्द्र यादव, वीडीओ ब्रह्मप्रकाश यादव, ग्राम विकास कमेटी अध्यक्ष हवासिंह यादव, संदीप यादव, प्रकाश मास्टर, धाकड़ यादव, नवल फौजी, अशोक यादव फौलादपुर, रविन्द्र यादव, श्योचन्द, सूबेदार विशम्भर, राजू पहलवान, बिल्लू सेठ, रोशन लाल त्यागी, गोकुलराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!