निवाई (लालचंद माली): बड़ागांव में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर टीना डाबी के निर्देशानुसार बुधवार को पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत झिलाय में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर को स्थगित कर दिया गया है। अब बुधवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी आदेशानुसार ग्राम पंचायत झिलाय में ग्रामीण सेवा शिविर की तिथि घोषित की जाएगी।
3/related/default