उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ मे भामाशाह राठी ने बनाया नया कक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): राजकीय उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ मे भामाशाह कोडामल गोपाल राठी परिवार द्वारा नये कक्ष का निर्माण कराया गया है। प्रमुख प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं के सामान को सुरक्षित रखने के लिए एक कमरे की बहुत आवश्यकता थी। राठी परिवार द्वारा कक्ष निर्माण कराकर बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया है। प्रेरक सामाजिक कार्यकर्ता चांदरतन राठी का भी आभार व्यक्त किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश स्वामी ने कहा कि दवा भंडारण के लिए एक कमरे की बहुत आवश्यकता है। नव निर्मित कक्ष का उद्घाटन प्रमुख प्रभारी अधिकारी पीएमओ डॉ.ओमप्रकाश स्वामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ.एस के बिहानी, भवानी शंकर राठी, मदन लाल राठी, सीनियर नर्सिंग आफिसर रमाकांत व परमवीर चोधरी सहित अन्य गणमान्य जन व अस्पताल का स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहा। उल्लेखनीय है कि राठी द्वारा पहले भी सहयोग किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!