अटल प्रगति पथ सड़क के निर्माण मे बरती जा रही अनियमितता के विरोध में महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): नगर पालिका क्षेत्र सूरौठ में 3 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई जा रही अटल प्रगति पथ सड़क के निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को कस्बे की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया तथा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने सड़क को तय मापदंडों एवं सरकार की स्वीकृति के हिसाब से बनाने की मांग की। सर्व समाज की महिलाओं ने कहा कि जब तक धांधली ठीक नहीं की जाएगी, निर्माण कार्य को फिर से शुरू नहीं होने दिया जाएगा। बताया गया कि विभागीय नियमानुसार अटल प्रगति पथ की चौड़ाई 7 मीटर है एवं डेढ़ डेढ़ मीटर दोनों तरफ इंटरलॉकिंग सड़क व नालियों का निर्माण कराना है लेकिन इसके विपरीत ठेकेदार की ओर से सड़क को कहीं 5 मीटर तो कहीं साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क निर्माण में हल्की क्वालिटी का सीमेंट एवं बजरी का उपयोग किया जा रहा है। अभी से कई जगह सड़कों पर दरारें आ चुकी हैं। महिलाओं ने बताया कि भरतपुर-गंगापुर स्टेट मेगा हाइवे से तहसील कार्यालय होते हुए रेलवे स्टेशन तक अटल प्रगति पथ का निर्माण मंजूर किया गया है लेकिन अधिकारियों ने मनमर्जी से अटल प्रगति पथ का रुट ही बदल दिया है। निर्माण में तकनिकी मापदंडों एवं विभागीय नियमों की अवेहलना की जा रही है। पूर्व में बनी हुई इंटरलॉकिंग सड़क को हटाए बिना ही सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण में बरती जा रही धांधली को दुरुस्त नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। सड़क निर्माण में तकनीकी मापदंडों एवं विभागीय नियमों की अवहेलना को लेकर पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत सहित काफी लोग तहसील कार्यालय पहुंच कर तहसीलदार संजीव धाकड़ से मिले एवं निर्धारित मापदण्ड के हिसाब से अटल प्रगति पथ सड़क का निर्माण करवाने की मांग की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!