छात्रा की मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): जयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में अग्रवाल समाज की 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को सूरौठ तहसील मुख्यालय पर अग्रवाल समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। अग्रवाल समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर तहसील कर्मचारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सोमवार को अग्रवाल समाज सूरौठ के नगर अध्यक्ष घनश्याम गोयल, पूर्व अध्यक्ष घनश्याम मंगल, महामंत्री देवानंद गुप्ता, उपाध्यक्ष सेवाराम गोयल, मंत्री पुरुषोत्तम गोयल, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गोयल, समाजसेवी राजेश सिंघल, अरुण गोयल, संजय जिंदल, भोले सिंघल, कैलाश सिंघल, पूर्व युवा अध्यक्ष राहुल नांगरिया, युवा अध्यक्ष दीपक सिंघल, युवा उपाध्यक्ष गणेश सिंघल सहित काफी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग तहसील कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए तथा विरोध प्रदर्शन किया। अग्रवाल समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसील कार्यालय में उपस्थित कार्मिक को प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में नामजद आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उसके सभी संभावित संपर्कों की जांच करने, छात्रा का मेडिकल बोर्ड गठित कर पुनः पोस्टमार्टम करवाने व पूरे प्रकरण की जांच एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी की निगरानी में करवाने की मांग की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!