लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की अनूठी पहल: झुग्गी-झोपड़ियों में बांटे मटके, हाथ-पंखे और जलजीरा

AYUSH ANTIMA
By -
0


​गुढ़ागौड़जी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था 'लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट' गुढ़ागौड़जी द्वारा एक अनूठी और सराहनीय पहल की गई। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए ट्रस्ट ने झुंझुनूं रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। ​ट्रस्ट अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के तहत बस्ती के अभावग्रस्त लोगों को भीषण तपिश से राहत दिलाने के लिए ठंडे पानी के मिट्टी के मटके, हवा के लिए हाथ-पंखे और शरीर को शीतलता प्रदान करने वाली जलजीरा की बोतलें वितरित की गईं।

*​हर त्योहार पर खुशियां बांटने का संकल्प*

​ट्रस्ट के सहप्रभारी तनु सांखला ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट पूरे शेखावाटी अंचल में जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय इकाई द्वारा यह 'अनूठी पहल' शुरू की गई है, जिसके तहत झुग्गी बस्तियों में रहने वाले वंचित वर्ग के बीच हर छोटे-बड़े त्योहार पर पहुंचकर उनकी जरूरत के अनुसार सहयोग व खुशियां बांटने का प्रयास किया जाता है। ​इस भीषण गर्मी में जब मटके, पंखे और जलजीरा जैसी अत्यंत आवश्यक सामग्रियां बस्ती की मां-बहनों और मासूम बच्चों को मिलीं, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। बस्तीवासियों ने इस पुनीत कार्य के लिए ट्रस्ट का सहृदय आभार जताया। इस सेवा कार्य के अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हरिराम सैन, कविता सैन, मुस्कान गुप्ता, महेंद्र जाखड़ तथा प्रमोद भूपेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!