संक्रमण का अड्डा बना निवाई उप जिला अस्पताल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): उप जिला अस्पताल अपनी बदहाल व्यवस्था पर आंसू बहा रहा है। व्यवस्था के नाम पर जीरो साबित हो रहा है। वार्डों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। बताया जाता है कि मरीज के द्वारा चिकित्सकों से कहने के बाद भी अस्पताल में मरीजों की व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है, मरीजो को बेडशीट तक उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। हवा, पानी की व्यवस्था भी पूरी तरह से फेल हो चुकी है, मरीजो के पलंगो पर कबूतरों की बीटों का अंबार लगा हुआ है, वार्डों में मरीजों के लिए बनाए गए टॉयलेट पूरी तरह गंदगी से अटे पड़े हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं। लोगों द्वारा बताया जाता है कि अस्पताल की गंदगी को लेकर जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है। लोगों ने यहां तक आरोप लगाए कि शायद जिम्मेदारों ने रसूख के आगे घुटने टेक दिए हैं, इसलिए अस्पताल की गंदगी पर मौन धारण किए हुए हैं। बताया जाता है कि राजनेताओं द्वारा भी कभी-कभी निरीक्षण कर मात्र खाना पूर्ति की जाती है। व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जाता है। बताया जाता है कि पहला सुख निरोगी काया वाला विभाग ही बदहाल है तो अन्य विभागों के बारे में तो क्या कह सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!