निवाई (लालचंद माली): वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान संकल्प दिवस पर भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में पौधारोपण किया एवं पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर रक्तांचल पर्वत के पीछे स्थित नगर वन में पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी के नेतृत्व में शहर महामंत्री जयनारायण कुमावत, वंश प्रदीप पारीक, रामकेश मीणा, नरेश कसाना, देवराज गुर्जर, शंकर पड़ियार, सुरेश राजवंशी, महेश तिवाड़ी, ब्रजभूषण सलोदिया, जितेन्द्र विजय, शंकर सैनी अशोक चौधरी व जीतपाल गुर्जर सहित भाजपा के कई कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया एवं बेजुबान पक्षियों के लिए पेड़ों पर परिंडे भी बांधे और उनमें पानी भरा। इस दौरान प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण को बचाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण: पक्षियों के लिए बांधे परिंडे, पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प
By -
June 05, 2026
0
Tags: