सा.नि.वि. कर्मचारियों का प्रदर्शन: अति मुख्य अभियंता को ज्ञापन, वेतन परिलाभ और चौकीदार की मांग उठाई

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): सार्वजनिक निर्माण विभाग श्रमिक संघ, जिला-बीकानेर ने मंगलवार को अति मुख्य अभियंता अमर चंद बोकोलिया को ज्ञापन सौंपा। संघ ने पुनर्नियुक्त/उन्नत/पदोन्नत कार्यप्रभारी कर्मचारियों के वेतन संबंधी परिलाभ लागू करने और संभाग स्तर पर स्थाई चौकीदार तैनात करने की मांग की।

*ज्ञापन में उठाए मुद्दे*  

संघ ने कहा कि राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के आदेश दिनांक 09.02.2024 के तहत कार्य प्रभारी कर्मचारियों को वेतन संबंधी परिलाभ का लाभ मिलना चाहिए। जयपुर, जोधपुर, भरतपुर संभाग में ये आदेश लागू हो चुके हैं, लेकिन बीकानेर संभाग में अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा नवसृजित पदों के नाम राज्य सरकार द्वारा परिवर्तित किए जा चुके हैं, पर IFMS पोर्टल पर अपडेट नहीं होने से वेतन भुगतान में दिक्कतें आ रही हैं। संघ ने मुख्यालय स्तर से इस समस्या का समाधान करवाने का आग्रह किया। संघ ने बताया कि वर्तमान में संभाग कार्यालय पर स्थाई चौकीदार तैनात नहीं है, जिससे सुरक्षा को लेकर परेशानी हो रही है। शिफ्ट अनुसार चौकीदार की व्यवस्था करने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई।

*ये रहे मौजूद*  

ज्ञापन देते समय गौरीशंकर व्यास, राजेंद्र कुमार सेवग, हुकम चंद मोदी, नागेश स्वामी, मो. रफीक, श्रवण लाल, गोपीनाथ सुथार व अन्य कर्मचारी साथी मौजूद रहे। संघ के महामंत्री राजेंद्र कुमार सेवग ने बताया कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा। अति मुख्य अभियंता ने ज्ञापन लेकर उचित निस्तारण का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!