मांढ़ण पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): मांढ़ण थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी सचिन शर्मा के सुपरविजन में थाना अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 जून को दर्ज मामले में घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने के आरोपी राकेश उर्फ मोनू (34) पुत्र श्रीचन्द को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!