मांढण/बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): थाना मांढण पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज पत्थर परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से पत्थर से भरे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं, जिनमें करीब 14 टन अवैध खनिज पत्थर भरा था। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देश पर अवैध खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश कुमार खींची आरपीएस के निर्देशन व वृत्ताधिकारी बहरोड़ सचिन शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रदीप कुमार उ.नि. के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
*घटना का विवरण*
30 जून 2026 को गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध खनिज पत्थर भरकर मांढण की ओर से नानगवास की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर थाना टीम ने तुरंत कार्रवाई कर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर एक ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को चला रहे आरोपी प्रवीण कुमार पुत्र राजेन्द्र अहीर, उम्र 43 साल, निवासी जखराना, थाना बहरोड़ सदर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने पृथक-पृथक दोनों ट्रैक्टरों को मय पत्थर से भरी ट्रॉली के जब्त कर लिया।
*गठित टीम:* थानाधिकारी प्रदीप कुमार उ.नि., सउनि विनोद कुमार, हैड कानि. अभयसिंह 80, हैड कानि. सुरेश कुमार 14, कानि. योगेश कुमार 1036, चालक कानि. कुलदीप 1061 थाना मांढण।