विराटनगर (राहुल शर्मा): ग्राम पंचायत मंढा में शनिवार को कांग्रेस परिवार के सदस्य धीरसिंह शेखावत के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष रोहिताश कुमावत ने की।
*बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर*
जिला अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर आमजन की आवाज बनना है। गुर्जर ने क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर भी विस्तार से चर्चा की।
*भाजपा सरकार पर साधा निशाना*
इंद्राज गुर्जर ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और स्थानीय विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि “भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। कांग्रेस आमजन के मुद्दों पर संघर्ष को और मजबूत करेगी।”
*कई गणमान्य कांग्रेस में शामिल*
बैठक के दौरान कांग्रेस की रीति-नीति से प्रेरित होकर क्षेत्र के कई सम्मानित लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस परिवार में शामिल होने वालों में सूबेदार परिषित सिंह शेखावत, बजरंग सिंह शेखावत, जांगिड़ समाज के तहसील अध्यक्ष चौथमल जांगिड़, पूर्व सरपंच अजय सिंह, हनुमान लखेरा, महेश सिंह शेखावत, विनोद खींची, राजू पारीक, हेमंत पारीक, भोलाराम, अनिफ खान, रामलाल गिठाला, बनवारी वर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, लखवीर सिंह शेखावत और महेंद्र वर्मा प्रमुख हैं। जिला अध्यक्ष ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया।
*ये रहे मौजूद*
इस अवसर पर दशरथ यादव, राजीव ढहरवाल, बद्री चौहान, मंगल सिंह, अजय राठौड़ पिंटोज, बाबू लाल जांगल, जगदीश जागीरदार, मदन चौहान, सोनू सिंह, गणेश सैनी, महावीर चावला, जीतू मिश्रा, उमराव चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।