ड्यूटी पर पहुंचे संविदा कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, कंपनी में मचा हड़कंप

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना: औद्योगिक क्षेत्र स्थित दवाई निर्माण कंपनी वाली कंपनी एल्केम इंटरनेशनल लिमिटेड में बुधवार सुबह एक संविदा कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया। कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारी को तत्काल सतीश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कंपनी के एचआर अशोक ने जानकारी दी कि मृतक की पहचान 22वर्षीय विशाल निवासी बाडोल, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह जनवरी 2026 से एल्केम इंटरनेशनल लिमिटेड में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था तथा नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के माधोसिंहपुरा गांव में किराये के मकान में रह रहा था। बुधवार सुबह विशाल अपनी नियमित ड्यूटी पर कंपनी पहुंचा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और चक्कर आने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही कंपनी प्रबंधन ने तत्काल उसे नीमराना स्थित सतीश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक श्रमिक की बहिन के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं नीमराना पुलिस ने मृतक की बहन गायत्री की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अचानक हुई इस घटना से कंपनी कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि करेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!