परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ' अभियान के तहत पावटा-कोटपूतली में बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे गए परिंडे

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा (राहुल शर्मा): 'परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ' एवं 'वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान' के तहत एनजीओ माता सुंदरी देवी सर्व समाज उत्थान समिति पावटा द्वारा तालाब वाले शिवालय मंदिर परिसर, पावटा और बालाजी मंदिर परिसर, कोटपूतली में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। 

*संतों के सानिध्य में हुआ आयोजन*  

कार्यक्रम पुजारी सतीश योगी एवं पुजारी हनुमान प्रसाद के सानिध्य में संपन्न हुआ। 

*भाजपा नेताओं का रहा मुख्य आतिथ्य*  

कार्यक्रम में अरुण सैनी अध्यक्ष, भाजपा शहर मंडल कोटपूतली दिनेश मित्तल कोषाध्यक्ष, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सुरेंद्र चौधरी जिला उपाध्यक्ष, भाजपा जयपुर देहात उत्तर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

*विशिष्ट अतिथियों ने की सराहना*  

 रोहिताश सैनी अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद शहर कोटपूतली, एड.जेपी कोटिया वरिष्ठ भाजपा नेता, जयराम सरपंच, एड.अशोक सुरेलिया, मिथिलेश प्रमोद सैनी (गुरुजी) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण को समय की मांग बताया।

*नेतृत्व और सहयोग*  

कार्यक्रम प्रकाश चंद तोदवाल उपाध्यक्ष, सैनी समाज कोटपुतली बिल्लू राम सैनी, रमन, राहुल, संजय स्वामी, सुरज्ञानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 

*तीन माह से जारी है अभियान*  

एनजीओ संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल सैनी ने बताया कि यह परिंडा अभियान लगातार तीन माह से निरंतर जारी है। यह अभियान पूर्णतया जन सहयोग से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना और जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना है। समिति द्वारा अब तक सैकड़ों परिंडे सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों और पेड़ों पर बांधे जा चुके हैं। अतिथियों ने परिंडों में पानी भरकर अभियान की शुरुआत की और आमजन से अपील की कि वे अपने घरों की छतों और बालकनी में भी पक्षियों के लिए पानी के बर्तन रखें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!