स्वाद कैफे टीम ने जीता क्रिकेट का उद्घाटन मुकाबला

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): रेलवे स्टेशन के पास स्थित निजी खेल मैदान में एनसीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश चौधरी गुरूजी व अध्यक्षता कर रहे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल चौधरी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच स्वाद कैफे इलेवन व स्काई वॉरियर्स टीम के बीच खेला गया, जिसमें स्वाद कैफे टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। आयोजन समिति के राधामोहन एवं सुरेश तेजा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाडिय़ों को पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा एवं दीपेंद्र खंगारोत द्वारा टी-शर्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक लांगड़ी ने किया। इस अवसर पर पवन सिंह, तनवीर कुरैशी, मदन मीणा, अजहर पार्षद, उज्ज्वल गुर्जर, मनमोहन जांगिड़, सावरमल जाट व प्रदीप जाट सहित कई युवा मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!