नीमराना कस्बे में प्रथम वर्ष में ही रचा इतिहास

AYUSH ANTIMA
By -
0



नीमराना: 100 प्रतिशत परिणाम के साथ 3/3 नीमराना नगर पालिका क्षेत्र का एक मात्र कोचिंग संस्थान, जहां जयपुर, कोटपूतली एवं रेवाड़ी से अनुभव प्राप्त शिक्षकों द्वारा एनडीए सीडीएस सैनिक, मिलिट्री व नवोदय स्कूल आदि परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ ऐतिहासिक गोगा बाबा मंदिर से शुभारंभ होकर मुख्य मार्गो से खुली कैंपर गाड़ी में डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों के साथ उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। सैनिक स्कूल 2025-2026 में संस्थान के तीन प्रतिभावान छात्र युग कुमार पुत्र रामेश्वर (बंटी), नमन पुत्र मुन्ना लाल एवं लव गुप्ता पुत्र जनार्दन गुप्ता ने संस्थान प्रधान विक्रम, पूजा, संदीप एवं लोकेश यादव के मार्गदर्शन में अच्छे अंक प्राप्त करके संस्था एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। फूलमाला पहनाकर एवं साफा बाधकर एवं लडू खिलाकर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इंस्टीट्यूट के विक्रम सिंह ने शानदार रिजल्ट के लिए स्टाफ और बच्चों को बधाईयां प्रेषित की। द्वारा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान करने से प्रतिभाओं को उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर डॉ.भोजराज सांमरिया, विक्रम सिंह, दयाराम सैनी, राजवीर यादव, मदन लाल पंच अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!