लाडपुर (जयबीर सिंह): पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत सिंह यादव ने आज ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाडपुर में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में सरकार जनता की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
*कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग*
युवा नेता योगेश यादव, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंदन सिंह गुर्जर, सरपंच आशीष, मुनेश यादव, एमपीएस कैलाश चंद्र यादव, धन सिंह यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।