झगड़े के बाद नुकीले पत्थर से वार कर की महिला की हत्या

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले के श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार सुबह महिला की अर्धनग्न लाश मिलने के मामले का पुलिस जल्द ही पर्दाफाश कर सकती है। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लिया है, जो उसके साथ लिव इन मे रहता था और हत्या के बाद से ही फरार था। महिला के नाबालिग बेटे ने उस पर शक जताते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। सीओ निकेत पारीक ने बताया कि महिला के बेटे ने अपनी मां को पहचान लिया। महिला झालावाड़ के भालता में उमरिया गांव के निवासी 37 वर्षीय बाली बाई भील पत्नी बाल चंद भील थी और वो पिछले सात-आठ साल से अपने पति से अलग फूल सिंह भील के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। महिला के नाबालिग बेटे ने पुलिस को बताया कि दोनों शराब पीकर झगड़ा करते थे। सोमवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय बेटा वहीं पर था लेकिन दोनों के झगड़े के बीच वो होटल में खाना खाने चला गया। वापस लौटा तो दोनों वहां नहीं थे। इस पर उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस को महिला की लाश पहले ही मिल चुकी थी, जिसे उसने पहचान लिया। उसी ने पुलिस को फूल सिंह भील के बारे में बताया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!