जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों में 21 जून को “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” (International Day of Yoga) मनाया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस बार भी 21 जून को योग दिवस मनाते हुए लोगों को जागरूक किया जाएगा। सीएमएचओ प्रथम डॉ.रवि शेखावत और सीएमएचओ द्वितीय डॉ.मनीष मित्तल ने बताया कि योग दिवस के सफल क्रियान्वयन हेतु आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिले के सोशल मीडिया यथा यूट्यूब, ट्विटर, फेसबुक आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर (SHC-AAM, PHC-AAM) स्तर पर आयुष विभाग से समन्वय करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा आमजन को योग करवाया जाएगा। डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) प्रथम डॉ.इन्द्रा गुप्ता और डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) द्वितीय डॉ.सुरेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपनी टीम के साथ अपने क्षेत्र में घर-घर जा कर योग गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर रहे हैं और सेक्टर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आमजन की अधिक से अधिक उपस्थित होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। पीएचसी/ सीएचसी/ जिला चिकित्सालयों के समस्त अधिकारी/ कार्मिक/ नर्सिंग/ पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्थानीय महिला आरोग्य समिति के सदस्यों की योग दिवस कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए निर्देशित किया गया है। योग कार्यक्रम स्थलों पर चिकित्सा दल एवं मय एम्बुलेंस मौजूद रहेगी ।
3/related/default