दिन दहाड़े खेत में घुसकर किसान पर हमला

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): बरोनी थाना क्षेत्र के मोटूका गांव में दिन दहाड़े हुई एक सनसनीखेज घटना ने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया। बताया जा रहा है कि चार कारों में सवार होकर आए दबंगों ने खेत में काम कर रहे किसान पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। जानकारी के अनुसार किसान गोपी लाल अपने खेत पर कार्य कर रहे थे, तभी अचानक चार कारों में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने उन पर धावा बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने किसान के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। घायल किसान को ग्रामीणों की मदद से तत्काल निवाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बरोनी थाना प्रभारी नारायण सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर भारी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि खुलेआम हुई इस वारदात ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!