रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): नियमितीकरण की मांग को लेकर मनरेगा संविदाकर्मियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम विकास अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। जिले के सभी ब्लॉकों में मनरेगा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले यह ज्ञापन देकर मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की गई। मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह देवल ने बताया कि संविदाकर्मी पिछले 15-16 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट हायरिंग रूल्स-2022 के तहत पद सृजित होने, दस्तावेज सत्यापन एवं स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद सेवा नियमावली से संबंधित फाइल वित्त विभाग में लंबित होने से संविदाकर्मियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि रानीवाड़ा, आहोर, जालोर, चितलवाना, सांचौर, जसवंतपुरा सहित जिले की सभी पंचायत समितियों में विकास अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन सौंपे गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि नियमितीकरण की प्रक्रिया में शीघ्र गति नहीं लाई गई तो दो दिवसीय सामूहिक अवकाश के बाद आगामी दिनों में आंदोलन तेज करते हुए हड़ताल की जाएगी।
नियमितीकरण की मांग को लेकर मनरेगा संविदाकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, हड़ताल की चेतावनी*
By -
June 29, 2026
0
Tags: